बस्ती: कलवारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, मिठाई बांटकर जताई खुशी

जीत की खुशी 

कलवारी (बस्ती): चुनावी नतीजों में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर जनपद बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड में भारी उत्साह देखने को मिला। सोमवार को भाजपा मंडल इकाई कलवारी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलवारी चौराहे पर एकत्रित होकर जीत का जोरदार जश्न मनाया।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को इसी उत्साह को बनाए रखना है और आने वाले समय में भी संगठित होकर पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित रहना है।

वहीं मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज कलवारी के कार्यकर्ताओं का जोश यह बता रहा है कि विकास की राजनीति ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि हम सभी पदाधिकारी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि भाजपा के विचारों को हर घर तक पहुँचाएंगे और संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाएंगे।


इस विजय उत्सव के दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री इंजीनियर प्रदीप निषाद, जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव, मंडल महामंत्री विजय प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह, मंडल मंत्री राकेश मिश्रा, बूथ प्रमुख राज कुमार अग्रहरि, मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता और कुदरहा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post