बस्ती में बुजुर्ग की ह*त्या का आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने दबोचा


 


बस्ती जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कलवारी पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी राजू उर्फ अन्तिम पुत्र स्वर्गीय रामजीत निवासी कलवारी मुस्तहकम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अक्सड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना कलवारी में मुकदमा संख्या 134/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि कलवारी मुस्तहकम गांव में पुरानी रंजिश के चलते 65 वर्षीय मो. शमी की दिनदहाड़े बांस से पीट-पीटकर ह*त्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई थी जब मो. शमी कलवारी-टांडा मार्ग से अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि राजू उर्फ अन्तिम ने उन पर बांस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मो. शमी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच पुलिस ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।


Previous Post Next Post