​बस्ती जिले का युवक संतकबीर नगर जिले से लापता परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल



धनघटा,संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बछईपुर से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है परिजन युवक की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।


जानकारी के अनुसार मो. इस्तियाक पुत्र अनवर अली, निवासी ग्राम पिपरपाती मुस्तहकम, पोस्ट परसांव, थाना लालगंज, जनपद बस्ती, अपने ससुराल ग्राम बछईपुर, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर गया हुआ था बताया गया कि वह 1 अगस्त 2026 को बछईपुर से अचानक लापता हो गया काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है

लापता युवक की विशेष पहचान यह है कि उसका एक हाथ नहीं है  उसका रंग गोरा है और लापता होने के समय वह पैंट-शर्ट पहने हुए था परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों ने पुलिस से युवक की तलाश करने की गुहार लगाई है। यदि किसी व्यक्ति को युवक का पता चलता है तो वह


प्रभारी निरीक्षक धनघटा मो 9454404313

क्षेत्राधिकारी धनघटा मो 9454401912

पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर 

मो9454400283 पर सम्पर्क करे

Previous Post Next Post