बस्ती। बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पोखरनी शाखा में सोमवार को ग्राहकों को असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। शाखा में न तो कैशियर मौजूद थे और न ही शाखा प्रबंधक। कैश लेनदेन की जिम्मेदारी क्लर्क उत्कर्ष मौर्य ने संभाली, जबकि अन्य काउंटर पर सखी को बैठाकर काम चलाया गया।
गन्ना किसान प्रतिनिधि राम कृष्ण पटेल का कहना था कि बैंक की नियमित सेवाएँ प्रभावित होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। एक स्टाफ ने बताया कि “आज कैशियर बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं। वहीं, लोन विभाग फील्ड ऑफिसर के न होने से शाखा प्रबंधक आलोक अस्थाना वसूली के लिए बाहर गए हैं।”
स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि सार्वजनिक बैंक की शाखा में इस तरह के अस्थायी इंतज़ाम न केवल नियमों के खिलाफ हैं बल्कि लेनदेन करने वाले लोगों के लिए जोखिम भी बढ़ाते हैं।
ग्राहक दीपक कुमार ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि शाखा में स्टाफ की कमी को दूर किया जाए और बैंक की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए।
Tags
बस्ती